भगवत गीता के 69 अनमोल वचन | bhagavad gita quotes in hindi

 भगवत गीता उपदेशों का संकलन है जो महाभारत के युद्ध के समय कुरुक्षेत्र की रणभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया है। जब महाभारत का युद्ध हुआ था, तब अर्जुन अपनों के खिलाफ युद्ध करने से मना कर रहे थे तो भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेशों के माध्यम से धर्म और कर्म के सच्चे ज्ञान से अवगत कराया, जिसे जानने के बाद अर्जुन अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट हो गए  

भागवत गीता लोगों को जीवन में सही दिशा का मार्गदर्शन करती है और इससे अन्याय के खिलाफ लड़ने की शिक्षा मिलती है।गीता ऐसे प्रेरणादायक उपदेशो का संग्रह जो जीवन से निराश मनुष्य को उत्साह ,उमंग और आशाओं से भर देती है। भगवत गीता को भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में लोगो द्वारा पढ़ा जाता है। भगवत गीता के उपदेशो का अनुसरण करके बहोत सारे लोग अपने जीवन में कामयाब और सफल हुए है।


Bhagavad Gita Quotes in Hindi



भगवत गीता के अनमोल वचन | bhagavad gita quotes 


(1) नरक के तीन द्वार होते है, क्रोध, वासना और लालच।

Hell has three gates, anger, lust and greed.

 

(2) जो खाने, सोने, आमोद-प्रमोद तथा काम करने की आदतों में नियमित रहता है। वह योगाभ्यास द्वारा समस्त भौतिक क्लेशों को नष्ट कर सकता है।

One who remains regular in eating, sleeping, leisure and working habits. He can destroy all material afflictions by the practice of yoga.

 

(3) कर्म करो, फल की चिंता मत करो।

Do the work, don't worry about the result.

 

(4) मैं सभी प्राणियों के ह्रदय में विद्यमान हूँ.

I am present in the heart of all beings.

 

(5) मनुष्य के चरित्र का निर्माता उसका खुद का आत्मविश्वास होता है, जैसा उसका आत्मविश्वास होगा वैसा ही उसका व्यक्तित्व होगा।

The builder of a man's character is his own self-confidence, as will his self-confidence, so will his personality.

 

(6) ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है, वही सही मायने में देखता है.

The wise man sees knowledge and action as one, only he sees it in the true sense.

 

(7) मनुष्य इस धरती पर, ज्ञान प्राप्त करने के लिए ही आया है, जो ज्ञान प्राप्त नहीं कर रहा है, वह मृत्यु के समान है

Man has come to this earth to acquire knowledge, he who is not gaining knowledge is like death.

 

(8) जिस प्रकार अग्नि स्वर्ण को परखती है, उसी प्रकार संकट वीर पुरुषों को परखता है।

As fire tests gold, so trouble tests brave men.

 

(9) हे अर्जुन ! हम दोनों ने कई जन्म लिए है, मुझे याद है लेकिन तुम्हें नही।

O Arjuna! We both have taken many births, I remember but you don't.

(10) इंसान में स्वार्थ काफी ताकतवर होता है यही वजह है कि कभी-कभी हमारे शत्रु हमारे मित्र बन जाते हैं और मित्र हमारे शत्रु बन जाते हैं।

Selfishness is very powerful in human being that is why sometimes our enemies become our friends and friends become our enemies.

 

(11) जिसने मन को जीत लिया है उसके लिए मन सबसे अच्छा मित्र है, लेकिन जो ऐसा नहीं कर पाया उसके लिए मन सबसे बड़ा दुश्मन बना रहेगा।

For one who has conquered the mind, the mind is the best friend, but for the one who has not been able to do so, the mind will remain the worst enemy.

 

(12) आत्म-ज्ञान की तलवार से काटकर अपने ह्रदय से अज्ञान के संदेह को अलग कर दो. अनुशाषित रहो और अपने काम पर लग जाओ .

Cut away the doubt of ignorance from your heart by cutting it with the sword of self-knowledge. Be disciplined and get on with your work.

 

(13) अपने अनिवार्य कार्य करो, क्योंकि वास्तव में कार्य करना आलस्य से बेहतर है।

Do your essentials, because actually working is better than laziness.

 

(14) कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मो से महान बनता है।

A person becomes great not by birth but by his deeds.

 

(15) ईश्वर से किए गए प्रार्थना से इंसान की परिस्थिति या तकदीर बदले या ना बदले पर इंसान के चरित्र में जरूर बदलाव आता है।

Whether or not a person's condition or destiny changes by prayer to God, but the character of a person definitely changes.

 

(16) जीवन ना तो भविष्य में है ना अतीत में, जीवन तो इसी क्षण में है।

Life is neither in the future nor in the past, life is in this very moment.

 

 

(17) हर मनुष्य के जीवन में नकारात्मक विचारों का आना निश्चित होता है, परंतु यह मनुष्य पर निर्भर करता है कि वो उन विचारों को कितना महत्व देता है।

Negative thoughts are sure to come in the life of every human being, but it depends on the person how much importance he gives to those thoughts.

 

(18) इस जीवन में ना कुछ खोता है ना व्यर्थ होता है.

Nothing is lost or wasted in this life.

 

(19) किसी और का काम पूर्णता से करने से कहीं अच्छा है कि अपना काम करें, भले ही उसे अपूर्णता से करना पड़े.

It is better to do yours than to do someone else's work perfectly, even if it has to be done imperfectly.

 

(20) जो व्यवहार आपको दूसरों से पसंद ना हो, ऐसा व्यवहार आप दूसरों के साथ भी ना करें।

Do not behave in such a way with others that you do not like the behavior of others.

 

(21) सही कर्म वह नहीं है जिसके परिणाम हमेशा सही हो बल्कि सही कर्म वह है जिसका उद्देश्य कभी गलत ना हो।

Right action is not one whose result is always right, but right action is one whose aim is never wrong.

 

(22) जो लोग ह्रदय को नियंत्रित नही करते है, उनके लिए वह शत्रु के समान काम करता है।

For those who do not control the heart, it acts like an enemy.

 

(23) तुम उसके लिए शोक करते हो जो शोक करने के योग्य नहीं हैं, और फिर भी ज्ञान की बाते करते हो. बुद्धिमान व्यक्ति ना जीवित और ना ही मृत व्यक्ति के लिए शोक करते हैं.

You grieve for those who are not worthy to grieve, and still speak of wisdom. Wise men neither mourn for the living nor the dead.

 

(24) हमें खुद सोचना चाहिए कि खुद में बदलाव लाना कितना कठिन होता है, तो फिर क्यों हम दूसरों में बदलाव लाने को सरल सोचते हैं।

We should think for ourselves that how difficult it is to bring change in ourselves, then why do we think it is easy to bring change in others.

 

(25) हमारे व्यर्थ की चिंता और मन का भय एक ऐसा रोग होता है,जिससे हमारी आत्मीय शक्ति टूट जाती है

Our useless worry and fear of the mind is such a disease, that breaks our soul power

 

(26) उससे मत डरो जो वास्तविक नहीं है, ना कभी था ना कभी होगा.जो वास्तविक है, वो हमेशा था और उसे कभी नष्ट नहीं किया जा सकता.

Don't be afraid of that which is not real, never was and never will be. What is real, it always was and it can never be destroyed.

 

(27) जिस मनुष्य के अंदर ज्ञान की कमी और ईश्वर में श्रद्धा नहीं होती, वो मनुष्य जीवन में कभी भी आनंद और सफलता को प्राप्त नहीं कर पाता।

A person who lacks knowledge and does not have faith in God, he can never achieve happiness and success in life.

 

(28) तुम क्यों व्यर्थ में चिंता करते हो ? तुम क्यों भयभीत होते हो ? कौन तुम्हे मार सकता है ? आत्मा कभी जन्म लेती है और ही इसे कोई मार सकता है, यही जीवन का अंतिम सत्य है।

Why do you worry in vain? why are you scared who can kill you? The soul never takes birth nor can anyone kill it, this is the ultimate truth of life.

 

(29) जिस प्रकार मनुष्य पुराने कपड़ो को त्याग कर नये कपड़े धारण करता है, उसी प्रकार आत्मा पुराने शरीर को त्याग कर नया भौतिक शरीर धारण करता है।

Just as a man discards the old clothes and puts on new clothes, in the same way the soul renounces the old body and takes on a new physical body.

 

 

(30) परिवर्तन ही संसार का नियम है, एक पल में हम करोड़ों के मालिक हो जाते है और दुसरे पल ही हमें लगता लगता है की हमारे पास कुछ भी नही है।

Change is the rule of the world, in one moment we become the owner of crores and in the second moment we feel that we are nothing on our own.

 

(31) इस भौतिक संसार का सिर्फ एक ही अटल नियम है कि जो भी वस्तु जन्म लेती है सिर्फ कुछ समय तक ही रहती है, उसके पश्चात उसका अंत होना निश्चित है फिर चाहे वह मनुष्य का शरीर हो या फल।

There is only one invariable law of this material world that whatever takes birth remains only for some time, after that it is sure to come to an end, whether it is human body or fruit.

 

(32) इंसान हमेशा अपने भाग्य को कोसता है यह जानते हुए भी कि भाग्य से भी ऊंचा उसका कर्म है जो स्वयं उसके हाथों में होता है।

Man always curses his fate knowing that he is higher than fate His karma is what is in his own hands.

 

(33) मनुष्य को जीवन की चुनौतियों से भागना नहीं चाहिए और ही भाग्य और ईश्वर की इच्छा जैसे बहानों का प्रयोग करना चाहिए। 

One should not run away from the challenges of life or use excuses like fate and the will of God.

 

(34) तुम्हारा क्या गया जो तुम रोते हो, तुम क्या लाए थे जो तुमने खो दिया, तुमने क्या पैदा किया था जो नष्ट हो गया, तुमने जो लिया यहीं से लिया, जो दिया यहीं पर दिया, जो आज तुम्हारा है, कल किसी और का होगा। क्योंकि परिवर्तन ही संसार का नियम है।

What happened to you, what you cry, what you brought, what you lost, what you created that was destroyed, what you took from here, what you gave here, what is yours today, will belong to someone else tomorrow . Because change is the law of the world.

 

(35) फल की लालसा छोड़कर कर्म करने वाला पुरुष ही अपने जीवन को सफल बनाता है।

Leaving the longing for fruits, only a person who works hard makes his life successful.

 

(36) बुद्धिमान व्यक्ति को क्रोध और लोभ त्याग देना चाहिए क्योंकि इससे आत्मा का पतन होता है।

A wise man should give up anger and greed as it leads to the downfall of the soul.

 

(37) ज्यादा खुश होने पर और ज्यादा दुखी होने पर निर्णय नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह दोनों स्थितिया आपको सही निर्णय नहीं लेने देती हैं।

One should not decide on being overjoyed and being more unhappy because both these situations do not allow you to take the right decision.

 

(38) लोग आपके अपमान के बारे में हमेशा बात करेंगे। सम्मानित व्यक्ति के लिए, अपमान मृत्यु से भी बदतर है।

People will always talk about your disrespect. For a respected person, humiliation is worse than death.

 

(39) अगर कोई प्रेम और भक्ति के साथ मुझे पत्र, फूल, फल या जल प्रदान करता है, तो मैं उसे स्वीकार करता हूँ।

If someone offers me letters, flowers, fruits or water with love and devotion, I accept it.

 

(40) सफलता जिस ताले में बंद रहती है वह दो चाबियों से खुलती है। पहला कठिन परिश्रम और दूसरा दृढ संकल्प से

The lock in which success is locked is opened by two keys. First hard work and second with determination.

 

(41) अपने आपको ईश्वर के प्रति समर्पित कर दो, यही सबसे बड़ा सहारा है। जो कोई भी इस सहारे को पहचान गया है वह डर, चिंता और दुखों से आजाद रहता है।

Surrender yourself to God, that is the biggest support. Anyone who recognizes this support is free from fear, worry and suffering.

 

(42) जब व्यक्ति अपने काम में आनंद खोज लेते हैं तब वे पूर्णता प्राप्त कर लेते है।

When people find joy in their work then they attain perfection.

 

(43) मनुष्य जो चाहे बन सकता है, अगर वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करें तो।

Man can become whatever he wants, if he constantly contemplates on the desired thing with faith.

 

(44) अच्छे कर्म करने के बावजूद भी लोग केवल आपकी बुराइयो को ही याद रखेंगे, इसलिए लोग क्या कहते हैं इस पर ध्यान मत दो, तुम अपना कर्म करते रहो।

Even after doing good deeds, people will only remember your bad deeds, so don't pay attention to what people say, keep doing your work.

 

(45) मनुष्य को अपने धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए।जैसे - विद्यार्थी का धर्म विद्या प्राप्त करना, सैनिक का धर्म देश की रक्षा करना आदि। जिस मानव का जो कर्तव्य है उसे उस कर्तव्य को पूर्ण करना चाहिए।

A man should act according to his religion. For example, the student's religion is attained, the soldier's religion is to protect the country, etc. The person whose duty is there, he should fulfill that duty.

 

(46) जिस तरह प्रकाश की ज्योति अँधेरे में चमकती है, ठीक उसी प्रकार सत्य भी चमकता है। इसलिए हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए।

Just as the light of light shines in the darkness, so also the truth shines. Therefore one should always follow the path of truth.

 

(47) श्रेष्ठ पुरुष को सदैव अपने पद और गरिमा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। क्योंकि श्रेष्ठ पुरुष जैसा व्यवहार करेंगे, उन्ही आदर्शों के अनुरूप सामान्य पुरुष भी वैसा ही व्यवहार करेंगे।

The best man should always work according to his position and dignity. Because as the best men will behave, according to the same ideals, the normal men will also behave in the same way.

 

(48) मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है,जैसा वह विश्वास करता है, वैसा वह बन जाता है।

Man is created by his belief, as he believes, so he becomes.

 

(49) मनुष्य का मन इन्द्रियों के चक्रव्यूह के कारण भ्रमित रहता है। जो वासना, लालच, आलस्य जैसी बुरी आदतों से ग्रसित हो जाता है। इसलिए मनुष्य का अपने मन एवं आत्मा पर पूर्ण नियंत्रण होना चाहिए।

The human mind remains confused due to the maze of the senses. One who becomes afflicted by bad habits like lust, greed, laziness. Therefore man should have complete control over his mind and soul.

 

(50) जो इंसान अपने मन को नियंत्रित नहीं करता उसके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है।

For the person who does not control his mind, he acts like an enemy.

 

(51) जन्म लेने वाले के लिए मृत्यु उतनी ही निश्चित है, जितना कि मृत होने वाले के लिए जन्म लेना। इसलिए जो अपरिहार्य है उस पर शोक मत करो।

Death is as certain to the one who is born as to be born to the dead. So don't grieve over what is inevitable.

 

(52) जो होने वाला है वो होकर ही रहता है और जो नहीं होने वाला वह कभी नहीं होता, ऐसा निश्चय जिनकी बुद्धि में होता है, उन्हें चिंता कभी नही सताती है।

Whatever is going to happen, it happens and what is not going to happen will never happen, those who have such faith in their intellects, they never get worried.

 

(53) वह व्यक्ति जो सभी इच्छाएं त्याग देता है। जोमैंऔरमेराकी लालसा और भावना से मुक्त हो जाता है उसे शान्ति की प्राप्ती होती है।

One who renounces all desires. One who is freed from the longing and feeling of "I" and "mine" attains peace.

 

(54) जो हुआ वह अच्छा हुआ, जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है, जो होगा वो भी अच्छा ही होगा।

Whatever happened is good, whatever is happening is happening for good, whatever will happen will also be good.

 

(55) कोई भी अपने कर्म से भाग नहीं सकता कर्म का फल तो भुगतना ही पड़ता है।

No one can run away from his karma, he has to suffer the fruits of his karma.

 

(56) मनुष्य को परिणाम की चिंता किए बिना, लोभ-लालच किये  बिना एवं निस्वार्थ और निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

Man should perform his duties without worrying about the consequences, without covetousness and without being selfless and impartial.

 

(56) मानव कल्याण ही भगवत गीता का प्रमुख उद्देश्य है। इसलिए मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करते समय मानव कल्याण को प्राथमिकता देना चाहिए।

Human welfare is the main objective of Bhagavad Gita. Therefore man should give priority to human welfare while performing his duties.

 

(57) मैं वर्तमान, भूतकाल और भविष्य काल के सभी जीवों को जानता हूं, लेकिन वास्तविकता में मुझे कोई नही जानता है।

I know all living beings of present, past and future, but in reality no one knows me.

 

(58) कर्म के बिना फल की इच्छा रखना, व्यक्ति की सबसे बड़ी मूर्खता है।

To desire fruit without action is the greatest foolishness of a person.

 

(59) धरती पर जिस प्रकार मौसम में बदलाव आता है, उसी प्रकार जीवन में भी सुख-दुख आता जाता रहता है।

Just as the seasons change on the earth, so does the happiness and sadness in life.

 

(60) समय से पहले और भाग्य से अधिक कभी किसी को कुछ नही मिलता है।

No one ever gets anything ahead of time and more than luck.

 

(61) मन अशांत है और उसे नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है।

The mind is restless and it is difficult to control, But with practice it can be tamed.

 

(62) मेरा तेरा, छोटा बड़ा, अपना पराया, मन से मिटा दो, फिर सब तुम्हारा है और तुम सबके हो।

My, yours, small and big, erase your alien from the mind, then all is yours and you are everyone's.

 

(63) सदैव संदेह करने वाले व्यक्ति के लिए प्रसन्नता ना इस लोक में है ना ही कहीं और।

Happiness is neither in this world nor anywhere else for a person who is always doubting.

 

(64) इतिहास कहता है कि कल सुख था, विज्ञान कहता है कि कल सुख होगा, लेकिन धर्म कहता है कि, अगर मन सच्चा और दिल अच्छा हो तो हर रोज सुख होगा।

History says that there was happiness yesterday, science says that there will be happiness tomorrow, but religion says that if the mind is sincere and the heart is good, there will be happiness everyday.

 

(65) जब जब इस धरती पर पाप, अहंकार और अधर्म बढ़ेगा, तो उसका विनाश कर पुन: धर्म की स्थापना करने हेतु, में अवश्य अवतार लेता रहूंगा।

Whenever sin, arrogance and unrighteousness increase on this earth, So destroy it again to establish religion, I will definitely take incarnation.

 

(66) यह शरीर तो तुम्हारा है और ही तुम इस शरीर के मालिक हो, यह शरीर 5 तत्वों से बना है, आग, जल, वायु, पृथ्वी और आकाश, एक दिन यह शरीर इन्ही 5 तत्वों में विलीन हो जाएगा।

This body is neither yours nor you are the owner of this body, this body is made of 5 elements, fire, water, air, earth and sky, one day this body will merge into these 5 elements.

 

(67) क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि अशांत होती है, जब बुद्धि अशांत होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है। जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।

From anger confusion arises, from confusion the intellect is disturbed, when the intellect is disturbed then logic is destroyed. When logic is destroyed, then the person falls.

 

(68) मनुष्य जिस प्रकार से ईश्वर का स्मरण करता है उसी के अनुसार ईश्वर उसे फल देते हैं। कंस ने श्रीकृष्ण को सदैव मृत्यु के लिए स्मरण किया तो श्रीकृष्ण ने भी कंस को मृत्यु प्रदान की। अतः परमात्मा को उसी रूप में स्मरण करना चाहिए जिस रूप में  मनुष्य उन्हें पाना चाहता है।

The way a man remembers God, according to that God gives him fruits. Kansa always remembered Shri Krishna for death, then Shri Krishna also gave death to Kansa. Therefore, God should be remembered in the form in which man wants to attain Him.

(69) मैं सभी प्राणियों को एकसमान रूप से देखता हूं, मेरे लिए ना कोई कम प्रिय है ना ही ज्यादा, लेकिन जो मनुष्य मेरी प्रेमपूर्वक आराधना करते है, वो मेरे भीतर रहते है और में उनके जीवन में आता हूं।

I see all beings alike, no one is less or more dear to me, but those who worship me with love live within me and I come into their lives.

Post a Comment

0 Comments