रतन टाटा के 80 प्रेरणादायक विचार | Ratan Tata 80 motivational Quotes in Hindi

 

ratan-tata-quotes


रतन टाटा के सर्वश्रेस्ट विचार

(1) अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए।

If you want to go fast, go alone. But if you want to walk far, then walk together.

 

(2) किसी भी कार्य को पूर्ण करने की समय-सीमा होनी चाहिए और वे ही कार्य करना चाहिए जिसे करने में आनंद आता हो।

There should be a time limit to complete any work and only those tasks should be done which one enjoys doing.

 

(3) हर व्यक्ति में कुछ कुछ विशेष गुण और प्रतिभा होती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर मौजूद गुणों और प्रतिभा का पहचानना चाहिए।

Every person has some special qualities and talents, so every person should recognize the qualities and talents present in him.

 

(4) उन सारे पत्थरों को अपने पास रख लें, जिसे लोग आप पर फेकते हैं और उन पत्थरों का प्रयोग एक मजबूत स्मारक बनाने में करें।

Keep all the stones that people throw at you and use those stones to build a strong monument.

 

(5) हमें सफल व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि अगर वे सफल हो सकते है तो हम क्यों नहीं? परंतु प्रेरणा लेते समय आंखे खुली रखनी चाहिए।

We should take inspiration from successful people that if they can be successful then why can't we? But while taking inspiration, the eyes should be kept open.

 

(6) पेड़ काटने के पूर्व कुल्हाड़ी की धार देखने की आवश्यकता होती है इसलिए जब आठ घंटे में पेड़ काटना हो तो छः घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाने पर सफलता प्राप्त होने के अवसर बढ़ जाते हैं।

Before cutting a tree, it is necessary to see the sharpness of the ax, so when the tree is to be cut in eight hours, then the chances of getting success increase if six hours are spent in sharpening the axe.

 

(7) लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसकी खुद की जंग ही उसे नष्ट कर देती है, वैसे ही इंसान की खुद की मानसिकता और सोच ही इंसान को नष्ट करती है।

No one can destroy iron, but its own rust destroys it, in the same way man's own mentality and thinking destroys man.

 

(8) अगर कोई भी कार्य जन साधारण के मापदंड़ों पर खरा उतरता है तो उसे जरूर करे लेकिन अगर नहीं उतरता हो तो बिल्कूल करे।

If any work meets the standards of the common man, then definitely do it, but if it does not work, then do not do it at all.

 

(9) वह व्यक्ति जो दूसरों की नकल करता है, कुछ समय के लिए तो सफल हो सकता है, परंतु जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ पाता।

A person who imitates others may be successful for some time, but may not progress much in life.

 

(10) व्यक्ति को अपनी योग्यता और जीवन की परिस्थितियों के अनुसार अवसर एवं चुनौतियों की पहचान करनी चाहिए।

One should identify opportunities and challenges according to one's ability and life circumstances.

 

(11) हम लोग इस दुनियां में केवल एक मोबाइल के रिचार्ज की तरह है जो अपनी validity के बाद समाप्त हो जायेगा, हमारी भी वैलिडिटी है। और हम भाग्यशाली रहे तो कम से कम 50 साल तो जिएंगे ही, इन 50 सालों में केवल 2500 वीकेंड्स होते हैं। क्या तब भी हमें केवल काम ही काम करने की जरुरत है। जीवन को इतना भी कठिन मत बनाइये कि खुशियाँ आपसे दूर रहें।

We are just like a mobile recharge in this world which will expire after its validity, we also have validity. And if we are lucky, we will live at least 50 years, in these 50 years there are only 2500 weekends. Do we still need to do only work? Don't make life so difficult that happiness keeps away from you.

 

(12) मैं हमेशा भारत के भविष्य की क्षमता के बारे में बहुत उत्साहित और विश्वस्त रहा हूँ, मेरा मानना है कि यह महान क्षमताओं वाला एक महान देश है।

I have always been very excited and confident about India's future potential, I believe it is a great country with great potential.

 

(13)सत्ता और धन मेरे दो प्रमुख सिद्धांत नहीं हैं।

Power and money are not my two main principles.

 

(14)केवल पैसा और शौहरत कमाना ही काफी नहीं है, सोचिये जब आपका किसी से ब्रेकअप हो तो उस दिन कंपनी में प्रमोशन कोई मायने नहीं रखता जब आपकी पीठ में दर्द हो तो कार ड्राइविंग करने में कोई आनंद नहीं आता, जब आपका दिमाग में टेंशन हो तो शॉपिंग करने में भी कोई मजा नहीं आता। ये जीवन आपका है इसे इतना भी गंभीर मत बनाइये, हम सब इस दुनिया में कुछ पलों के मेहमान हैं तो जीवन का आंनद लीजिये उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

It is not enough just to earn money and fame, think when you have a breakup with someone, then promotion in the company does not matter on that day. There is no pleasure in driving a car when you have a pain in your back, there is no fun in shopping when your mind is tense. This life is yours, don't take it too seriously, we are all guests of a few moments in this world, so enjoy life, don't take it too seriously.

 

(15) People's Republic of China's का political system चीजों को आसान बना सकता है। निर्णय तेजी से लिए जाते हैं और परिणाम भी जल्दी आते हैं। दूसरी तरफ, हमारे लोकतंत्र में ( भारत में ) ऐसी चीजें बहुत कठिन हैं।

The People's Republic of China's political system can make things easier. Decisions are taken fast and results come quickly. On the other hand, in our democracy (in India) such things are very difficult.

 

(16) सब कुछ ठीक है, कभी कभी काम से छुट्टी लेना, क्लास बंक करना, किसी एग्जाम में कम मार्क्स लाना या छोटे भाई बहनों से कभी झगड़ना , सब ठीक है चलता है। जब हम जिंदगी के आखिरी पड़ाव पे होंगे तो यही छोटी छोटी बातें हमें हँसाएंगी और कंपनी के प्रमोशन, 24 घंटे लगातार काम ये सब उस दिन कोई मायने नहीं रखेंगे। हम लोग इंसान हैं कोई कम्प्यूटर नहीं, जीवन का मजा लीजिये इसे हमेशा गंभीर नहीं बनाइये।

Everything is fine, sometimes taking leave from work, bunking class, getting low marks in an exam or sometimes quarreling with younger siblings, all goes well. When we are at the last stage of life, then these small things will make us laugh and the promotion of the company, continuous work 24 hours a day will not matter on that day. We are human, no computer, enjoy life, don't always take it serious.

 

(17) मेरे पास दो या तीन कारें हैं जो मुझे पसंद हैं, लेकिन आज, प्रभावशाली होने के मामले में  फेरारी सबसे अच्छी कार है जो मैंने चलाई है।

I have two or three cars that I love, but today, in terms of impressiveness, the Ferrari is the best car I've driven.

 

(18) जिन जीवन मूल्यों और नीतियों को मैं जीवन में जीता रहा, इसके अतिरिक्त मैं जो संपंदा अपने पीछे छोड़ना चाहता हूं वह यह है कि आप हमेशा जिस चीज को सही माने उसके साथ डट कर खड़े रहे और जहां तक संभव हो निष्पक्ष बने रहे।

In addition to the values and policies that I lived by in my life, the wealth I want to leave behind is that you always stand by what you believe to be right and remain as impartial as possible.

 

(19) मैं भारत के भविष्य और इसकी क्षमता को लेकर काफी आशान्वित हूं। यह बहुत महान देश है। इसमें बहुत क्षमता हैं।

I am very optimistic about India's future and its potential. This is a very great country. It has a lot of potential.

 

(20) मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता। मैं निर्णय लेता हूँ और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ।

I don't believe in making the right decisions. I make decisions and then prove them right.

 

(21) आगे बढ़ने के लिए जीवन में उतर-चढ़ाव बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि ईसीजी में भी एक सीधी लाइन का मतलब होता है कि हम जिंदा नहीं हैं।

Ups and downs in life are very important to move forward, because even a straight line in the ECG means that we are not alive.

 

(22) मैं निश्चित रूप से राजनीति में नहीं शामिल होऊंगा। मैं एक साफ़-सुथरे बिजनेसमैन के तौर पे याद किया जाना पसंद करूँगा, जिसने सतह के नीचे की गतिविधियों में हिस्सा ना लिया हो, और जो काफी सफल रहा हो।

I will definitely not engage in politics. I would like to be remembered as a clean businessman, who has not participated in activities below the surface, and who has been very successful.

 

(23) जिस दिन मैं उड़ान नहीं भर पाऊंगा, वो मेरे लिए एक दुखद दिन होगा।

The day I will not be able to fly will be a sad day for me.

 

(24) मैं कहूँगा कि एक चीज जो मैं अलग ढंग से करना चाहता हूँ वो है और अधिक आउटगोइंग होना।

I would say the one thing I like to do differently is to be more outgoing.

 

(25) मैं उन लोगों कि प्रशंसा करता हूँ जो बहुत सफल हैं। लेकिन अगर वो सफलता बहुत बेरहमी से हासिल की गयी है तो मैं उस व्यक्ति की प्रशंसा करता हूँ पर मैं उसकी इज्ज़त नहीं कर सकता।

I admire people who are very successful. But if that success is achieved very ruthlessly then I admire that person but I cannot respect him.

 

(26) मैं लगातार लोगों से लोगों को प्रोत्साहित करने, जिसपर सवाल उठा हो उसपर सवाल उठाने, नए विचार सामने लाने में शर्मिंदा ना होने, और चीजों को करने के लिए नयी प्रक्रियाओं को बताने के लिए कहता रहा हूँ।

I have been constantly asking people to encourage people, to question what is not questioned, not to be ashamed to come up with new ideas, and to suggest new procedures for doing things.

 

(27) ऐसी कई चीजें हैं, जो अगर मुझे दोबारा जीने का मौका मिले तो शायद मैं अलग ढंग से करूँगा। लेकिन मैं पीछे मुड़कर ये नहीं देखना चाहूँगा कि मैं क्या नहीं कर पाया।

There are many things that I would probably do differently if I had a chance to live again. But I don't want to look back to see what I couldn't do.

 

(28) मैं चार बार शादी करने के बहुत करीब पहुँच गया था, और हर बार मैं किसी किसी डर की वजह से पीछे हट गया। हर अवसर अलग था, लेकिन अब जब मैं इसमें शामिल लोगों को देखता हूँ, मैंने जो किया वो इतना बुरा नहीं था। मेरा मानना है, अगर शादी हो जाती तो ये और भी complex होता।

I came very close to getting married four times, and each time I held back because of some fear. Every occasion was different, but now that I look at the people involved, what I did wasn't that bad. I believe, it would have been more complex if the marriage had happened.

 

(29) मैंने हमारी कम्पनी में ये बात भी रखी है, हमें बेबी स्टेप्स लेना छोड़ना होगा और ग्लोबली सोचना शुरू करना होगा। ये सचमुच मददगार लग रहा है।

I have also put this point in our company, we have to stop taking baby steps and start thinking globally. This looks really helpful.

 

(30) यदि जीवन में सफल होना है तो सफल व्यक्ति की तरह काम करना चाहिए और उसके बताए रास्ते पर चलना चाहिए पर रतन टाटा ऐसा नहीं मानते हैं उनका कहना है किप्रत्येक व्यक्ति में कुछ विशेष गुण एवं कुछ विशेष प्रतिभाएं होती हैं इसलिए व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए अपने गुणों की पहचान करनी चाहिए’. यहां तक कि रतन टाटा ने सायरश मिस्त्री को भी यही कहा था किकभी भी रतन टाटा बनने की कोशिश मत करना

If one wants to be successful in life, one should act like a successful person and follow the path shown by him, but Ratan Tata does not believe that, he says that 'every person has some special qualities and some special talents, so a person should achieve success'. To do this one must identify his qualities. Even Ratan Tata told Cyresh Mistry that 'Never try to be Ratan Tata'.

 

(31) अब से सौ साल बाद, मैं Tata Group को जितना वो अब है उससे कहीं बड़ा देखना चाहता हूँ। इससे भी ज़रूरी बात, मैं आशा करता हूँ कि group को भारत में best माना जाए, जिस तरीके से हम operate करते हैं उसमे best, जो products हम देते हैं उसमे best, और हमारे value systems और ethics में बेस्ट। इतना कहने के बाद, मैं आशा करता हूँ कि सौ साल बाद हम अपने पंख भारत से कहीं दूर तक फैला पायेंगे।

A hundred years from now, I want to see the Tata Group be bigger than it is now. More importantly, I expect the group to be recognized as the best in India, the best in the way we operate, the best in the products we offer, and the best in our value systems and ethics. Having said this, I hope that after a hundred years we will be able to spread our wings far beyond India.

 

(32) अपना जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहता हैं, इसकी आदत बना लो।

Your life is full of ups and downs, make it a habit.

 

(33) यदि चुनौतियों को पार किया जाता है, तो कुछ दिलचस्प, अविश्वसनीय समाधान पाए जाते है.

If the challenges are overcome, there are some interesting, incredible solutions to be found.

 

(34)लोग तुम्हारे स्वाभिमान की तब तक परवाह नहीं करेंगे जब तक कि तुम खुद को साबित करके नहीं दिखा देते।

People will not care about your self respect until and unless you prove yourself.

 

(35) बिजनेस को अपनी कम्पनी के हितों से आगे बढ़कर उन समुदायों तक जाना चाहिए जिसे वे सर्व करते हैं।

Businesses must go beyond the interests of their company to the communities they serve.

 

(36) जीवन में केवल अच्छी शैक्षिक योग्यता या अच्छा कैरियर ही काफी नहीं है। आपका लक्ष्य होना चाहिए कि एक संतुलित और सफल जिंदगी जिया जाये। संतुलित जीवन का मतलब है आपका स्वास्थ्य, लोगों से अच्छे सम्बन्ध और मन की शान्ति; सब कुछ अच्छा होना चाहिए।

Only good educational qualification or good career is not enough in life. Your goal should be to lead a balanced and successful life. A balanced life means your health, good relationships with people and peace of mind; Everything should be good.

 

(37) आपको अभी अपने शिक्षक सख्त और डरावने लगते होंगे क्योंकि आपका अभी तक बॉस नाम के प्राणी से पाला नहीं पड़ा हैं।

You must be finding your teacher tough and scary right now because you haven't yet been raised with a creature named Boss.

 

(38) कॉलेज की पढ़ाई के बाद 5 आंकड़े वाली सैलरी की मत सोचना, एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता। इसके लिए अथक मेहनत करनी पड़ती है।

Don't think of 5 figure salary after college studies, no one becomes president in one night. For this, you have to work tirelessly.

 

(39) अपने जीवन की परिस्थितियों और अपनी प्रतिभाओं के अनुसार अपने लिए अवसर एवं चुनौतियों को चिन्हित करना चाहिए

According to the circumstances of your life and your talents, you should mark opportunities and challenges for yourself.

 

(40) तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को दोष मत दो। अपनी इस गलती से सीखो और आगे बढ़ो।

Your fault is yours only, your failure is yours only, don't blame anyone. Learn from your mistake and move on.

 

(41) मैंने हमेशा निष्पक्ष और न्यायसंगत बनने की कोशिश की है.

I have always tried to be fair and just.

 

(42) तुम्हारे माँ बाप तुम्हारे जन्म से पहले इतने नीरस और उबाऊ नही थे। जितना तुम्हें अभी लग रहा है। तुम्हारे पालन पोषण में उन्होंने इतने कष्ट उठाये कि उनका स्वभाव बदल गया।

Your parents were not so dull and boring before you were born. As far as you feel right now. He suffered so much in your upbringing that his nature changed.

 

(43) सांत्वना पुरस्कार केवल स्कूल में देखने मिलता है। कुछ स्कूलों में तो पास होने तक परीक्षा दे सकते है। लेकिन बाहर की दुनिया के नियम अलग हैं, वहां हारने वाले को मौका नहीं मिलता।

The consolation prize is available only in the school. In some schools, you can take the exam till you pass. But the rules of the outside world are different, there the loser does not get a chance.

 

(44) जिंदगी के स्कूल में कक्षाएं और वर्ग नहीं होते और वहां पर महीने भर की छुट्टी नहीं मिलती। वहां आपको सिखाने के लिए कोई समय नहीं देता। सब कुछ आपको खुद करना होता है।

There are no classes and classes in the school of life and there is no month-long vacation. There nobody gives you time to teach. You have to do everything yourself.

 

(45) बिजनेस में कंपनी को अपने हितों से आगे सोचते हुए लोगों के हितों के बारे में भी सोचने की आवश्यकता है .

In business, the company needs to think about the interests of the people while thinking ahead of its own interests.

 

(46) टीवी का जीवन असली नहीं होता और जिंदगी टीवी सीरियल की तरह नही होती। असल जीवन में आराम नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ काम होता है

TV life is not real and life is not like a TV serial. There is no rest in real life, only work and work.

 

(47) हम सभी के पास समान प्रतिभा नहीं है, लेकिन हम सब के पास समान अवसर हैं, अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए

We all do not have the same talent, but we all have equal opportunities, to develop our talents

 

(48) अच्छी पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने दोस्तो को कभी मत चिढ़ाओ। एक समय ऐसा आएगा कि तुम्हें उसके नीचे भी काम करना पड़ सकता है।

Never tease your friends who study well and work hard. There will come a time when you may have to work under that as well.

 

(49) यदि आप खुद को विकसित करना चाहते हैं तो आप हमेशा नई चीजों को जानने के लिए उत्सुक रहें .

If you want to develop yourself then you should always be curious to know new things.

 

(50) मुझे अपने देश पर गर्व है। लेकिन हमें जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त एक अखंड भारत बनाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। हमें सभी के लिए समान अवसर वाले भारत का निर्माण करने की आवश्यकता है। अगर हम अपने नजरिए को ऊँचा रखते हैं और निरंतर विकास, समृद्धि और समान अवसर लोगों तक पहुँचाते हैं तो हम वास्तव में महान राष्ट्र हो सकते हैं।

I am proud of my country. But we need to unite to make a united India free from casteism and communalism. We need to build an India of equal opportunity for all. If we keep our vision high and bring sustainable development, prosperity and equal opportunities to the people, then we can be a truly great nation.

 

(51) मैं लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कहता हूँ कि प्रश्न पूछें, नए विचारों पर बात करें, नयी तकनीक और नए आईडिया के बारें बेझिझक आगे आएं

I constantly encourage people to ask questions, talk about new ideas, come forward with new technology and new ideas

 

(52) हम लोग इंसान हैं कोई कम्प्यूटर नहीं, जीवन का मजा लीजिये, इसे हमेशा गंभीर मत बनाइये।

We are human beings, no computers, enjoy life, don't always take it seriously.

 

(53) दुनिया में हर इंसान मेहनत करता है , फिर भी सफलता सबको नहीं मिलती . मेहनत ऐसी कीजिए , जैसे सफल लोग करते हैं .

Everyone in the world works hard, yet not everyone gets success. Work hard like successful people do.

 

(54) मैं काम करते हुए कुछ लोगों को ठेस पहुंचा सकता हूँ, लेकिन मैं किसी भी स्थिति में इस रूप में देखा जाना पसंद करता हूँ कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने किसी भी स्थिति में अपना सबसे अच्छा काम किया और बिना समझौता किये किया

I may offend some people while I work, but I like to be seen as someone who did his best in any situation and without compromising

 

(55) किसी भी काम के प्रति हमेशा positive सोच रखनी चाहिए क्योंकि negativity हमारी असफलता का कारण बनती है।

Always have a positive attitude towards any work because negativity is the reason for our failure.

 

(56) किसी भी काम को करने के लिए समय-सीमा तो होनी ही चाहिए और हमेशा वही काम करना चाहिए, जिसमे हमे मजा आता हो या ख़ुशी मिलती हो, और ऐसा करना से हमे काम, काम नहीं बल्कि एक पसंदीदा खेल जैसा प्रतीत होगा।

There must be a time limit for doing any work and we should always do the work in which we enjoy or get pleasure, and by doing this we will feel like work, not work but a favorite game.

 

(57) अपनी समस्या को अपने ही ढंग से निपटाने की कोशिश करने से दिमाग तेजी से चलता है और समस्या बोझ नहीं लगती और तनाव भी पैदा नहीं होता है बल्कि आनंद आता है और वह कार्य नए इतिहास रचता है।

By trying to solve your problem in your own way, the mind moves faster and the problem does not become a burden and does not create tension, but enjoys and that work creates new history.

 

(58) हो सकता कि मेरे निर्णयों से कई लोग दुःखी हो लेकिन मैं उस व्यक्ति के रूप में पहचाना-जाना चाहता हूं जिसने कभी किसी भी परिस्थिती में सही काम को सही ढ़ग से करने के लिए समझौता नहीं किया।

My decisions may upset many people but I want to be recognized as the person who never compromised to do the right thing in the right way under any circumstances.

 

(59) हमें power और पैसे का गलत इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए।

We should never misuse power and money.

 

(60) पूर्वजों द्वारा विरासत में मिली चीज़ों का महत्व समझें और इसे संरक्षित रखे।

Understand the importance of things inherited by ancestors and preserve it.

 

(61) जीवन में अपनी गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो।

Learn from your mistakes in life and move on.

 

(62) आपको हर जगह सुनते रहना चाहिए और सीखते रहना चाहिए।

You should keep listening everywhere and keep learning.

 

(63) आप अफ्रीका जैसे देशों में और आप के आस-पास एशिया के कुछ हिस्सों, में घोर गरीबी भूखे और कुपोषित बच्चे को देखते हैं और आप अपने आप को देखते हैं जो आराम से सुखपूर्वक जी रहे होते हैं। मुझे लगता है यह कोई बहुत ही असंवेदनशील व्यक्ति होगा, जो यह नहीं सोचेगा कि उनके लिए कुछ किया जाना चाहिए।

In countries like Africa and the parts of Asia around you, you see children in abject poverty, hungry and malnourished, and you see yourself living comfortably and happily. I think it would be someone very insensitive who wouldn't think that anything should be done for them.

 

(64) आप तभी बदलाव ला सकते हैं, जब आपमें बदलाव लाने की इच्छा नकामियाबी के डर से ज्यादा हो।

You can bring about change only when the desire to bring about change is greater than the fear of failure.

 

(65) आपको शिक्षा का विशेषाधिकार मिला है इसलिए यह आपकी Responsibility है कि आप इसके बदले Society को कुछ दे।

You have got the privilege of education, so it is your responsibility to give something to the society in return.

 

(66)युवा उद्यमी(Business-man) भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र में बड़ा बदलाव लायेंगे।

Young entrepreneurs will bring a big change in the Indian ecosystem.

 

(67) अगर कोई भी कार्य सामाजिक स्तर के अनुकूल हो, तो उस कार्य को जरुर करे और उसमे अपनी जी-जान लगा दे और अगर वही काम सामाजिक स्तरों से मेल खाए, तो उसे नहीं करने में ही सबकी भलाई हैं।

If any work is suitable for the social level, then definitely do that work and put your life in it and if the same work does not match with the social levels, then it is good for everyone not to do it.

 

(68) लोग कहते हैं कि ये नहीं हो सकता, तो यह आपकी Responsibility है कि उनकी इस मिथक को दूर करके उसे पूरा करें।

People say that it cannot be done, so it is your responsibility to dispel this myth and fulfill it.

 

(69) मुझे आशा है, आज से सौ साल बाद टाटा उपक्रम बहुत बड़ा होगा और भारत में सबसे श्रेष्ठ उपक्रम होगा। श्रेष्ठ होगा, अपने काम करने के तरीकों के लिए, श्रेष्ठ होगा बेहतरीन वस्तुओं के उत्पादन के लिए और श्रेष्ठ होगा अपने नीति और व्यवहारकुशलता के लिए।

I hope, a hundred years from now, the Tata venture will be huge and will be the best in India. The best will be for the way it works, the best for producing the best things, and the best for its ethics and tact.

 

(70) लोगो की सेवा करने के लिए Business को अपनी Company के हितों से ऊपर जाने की जरूरत है।

To serve the people, the business needs to go above the interests of its company.

 

(71) strong जीवित रहते हैं और कमजोर मर जाते हैं।

The strong survive and the weak die.

 

(72) मैंने अपने कंपनी के लोगो को इस तरह बना दिया है की वे एक निश्चित छोटे दायरे में सोचने के बजाय विश्व स्तर पर सोचने लगे है

I have made my company logo in such a way that instead of thinking in a certain small circle, they start thinking globally.

 

(73) हर एक कार्य को करने का निश्चित समय होता है इसीलिए उसे निश्चित समय पर ही करना चाहिए सही समय पर किया काम हमेशा सही रहता है।

There is a fixed time to do every work, that is why it should be done at the fixed time, the work done at the right time is always right.

 

(74) हम सभी के पास कुछ खास गुण होते है, जिनको हम पहचान नहीं पाते है, अगर हम अपने गुणों की पहचान कर ले तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता है

We all have some special qualities, which we do not recognize, if we identify our qualities then no work is impossible.

 

(75) अगर आपमें बदलाव लाने की इच्छा हो, तो आप बदलाव ला सकते हैं।

If you have the will to change, you can bring about change.

 

(76) अपने आस-पड़ोस लोगों से अक्सर सुनते होंगे कि यह काम नहीं हो सकता। कॉलेज से निकलने के बाद अब यह आप लोगों का कर्तव्य कि ऐसे गलत विचारों को खत्म करें। बहुत से ऐसे काम है जो हमारे देश में होनी चाहिए थे, लेकिन वे नहीं हो पाए। इनके पीछे जिम्मेदार ऐसी मानसिकता के लोग ही है, जो कहते हैं कि इस काम को करना असंभव है।

You will often hear from the people around you that this work cannot be done. After leaving the college, now it is your duty to eliminate such wrong thoughts. There are many such works which should have been done in our country, but they could not be done. Responsible behind these are people of such mentality, who say that it is impossible to do this work.

 

(77) मैं कभी भी इस बात मे विश्वास नहीं करता कि मैं सही निर्णय ले रहा हूँ या नहीं बस मैं निर्णय लेकर, उस लिए गए निर्णय को सही साबित करने में विश्वास रखता हूँ।

I never believe in whether I am taking the right decision or not, I just believe in taking a decision and justifying the decision taken.

 

(78) अपने चारों ओर नजर दौड़ाकर देखिए, दुनिया कामयाबी की मिसाल से भरी पड़ी है। तमाम बड़ी कंपनियों के उदाहरण हैं। जरा सोचिए इन कंपनियों को बनाने का आइडिया कहां से आया? माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, फेसबुक, एप्पल, अमेजोन जैसी कंपनियां कहां से आई? ये कंपनियां अस्तित्व में आई जब किसी ने सोचा कि ये काम किया जा सकता है, ये मुमकिन है।

Look around you and see, the world is full of examples of success. There are many examples of big companies. Just think where did the idea to create these companies come from? Where did companies like Microsoft, Google, Facebook, Apple, Amazon come from? These companies came into existence when someone thought that this work can be done, it is possible.

 

(79) ध्यान रखें कि जीवन में कितने भी कामयाब क्यों ना हो जाए, विनम्रता कभी ना छोड़े।

Keep in mind that no matter how successful you are in life, never give up humility.

 

(80) कभी किसी नोबेल विजेता के पास बैठकर देखा है, आपने? वह आपको कभी महसूस नहीं होने देगा कि वह इतना बड़ा अवार्ड जीत चुका है। उनके आसपास के लोगों से ही आपको उनकी महानता के बारे में पता चल जाएगा।

Have you ever sat beside a Nobel Laureate and seen you? He will never let you feel that he has won such a big award. You will get to know about his greatness only from the people around him.

 

(81) दुनिया में करोड़ो लोग मेहनत करते हैं फिर भी सबको भिन्न-भिन्न परिणाम प्राप्त होते हैं. इस सब के लिए मेहनत करने का तरीका जिम्मेदार है इसलिए व्यक्ति को मेहनत करने के तरीके में सुधार करना चाहिए

Millions of people in the world work hard, yet everyone gets different results. The way of working is responsible for all this, so one should improve the way of working hard.


Post a Comment

0 Comments